भीम आर्मी चीफ 'चंद्रशेखर' पर लगा अब ये गंभीर आरोप, छात्रा ने थाने में दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के रामपुर मनिहारान गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने चंद्रशेखर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
वहीं छात्रा ने इस मामले में शुक्रवार को रामपुर मनिहारान थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीओ और थाना प्रभारी ने गर्ल्स हॉस्टल में जाकर छात्रा के बयान लिए।
बताया यह भी जा रहा है कि मामले को अभी गोपनीय रखा जा रहा है। हालांकि, छात्रा द्वारा दी गई तहरीर पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले गाजियाबाद में भी पीड़ित की शिकायत पर साहिबाबाद थाने में भीम आर्मी के संस्थापक समेत दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
इस मामले में सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/