फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur riots: then the spoiled Saharanpur environment, chaotic elements that took up Shivalinga

फिर बिगड़ा सहारनपुर का माहौल, शिवलिंग को उखाड़कर ले गए अराजक तत्व

Mon, 29 May 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 29 May 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur riots: then the spoiled Saharanpur environment, chaotic elements that took up Shivalinga
फिर सुलग उठा सहारनपुर

सहारनपुर में फैली जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई कि एक बार फिर से कुछ खुरापातियों ने जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। असामाजिक तत्व रविदास मंदिर में लगे शिवलिंग को उखाड़कर ले गए।

विज्ञापन


सहारनपुर में एक बार फिर खुरापातियों ने जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ग्राम संभालका जुनारदार में असामाजिक तत्व रविदास मंदिर में लगे शिवलिंग को जड़ से उखाड़कर ले गए। सुबह पूजा करने के लिए लोग पहुंचे तो वहां शिवलिंग नहीं मिलने पर हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही मंदिर कमेटी से शिवलिंग मंगवाकर स्थापित कराते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


ग्राम संभालका जुनारदार स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में ही भगवान शिव का मंदिर है, जिसमें शिवलिंग स्थापित था। शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों ने मंदिर से शिवलिंग उखाड़ते हुए गायब कर दिया। माना जा रहा है कि वे शिवलिंग साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। वहां शिवलिंग न देखकर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पूरे गांव में खुरापातियों द्वारा शिवलिंग उखाड़ ले जाने की जानकारी पहुंच गई। जिससे मंदिर में भीड़ लग गई और हंगामा शुरू हो गया।

दलितों ने पेश की सौहार्द की मिसाल

Saharanpur riots: then the spoiled Saharanpur environment, chaotic elements that took up Shivalinga
रविदास मंदिर में लगे शिवलिंग को जड़ से उखाड़कर ले गए

मंदिर से शिवलिंग उखाड़ने की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस अधिकारी गांव में पहुंच गए और लोगों से मामले की जानकारी ली। लोगों ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और जांच कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कृपाराम एवं अन्य लोगों के साथ बैठक की और तुरंत ही निर्धारित स्थान पर शिवलिंग स्थापित कराने के लिए कहा। कृपाराम और अन्य लोगों से शिवलिंग मंगाया और मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कराई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जनकपुरी थाना प्रभारी एवं देहात कोतवाली प्रभारी मौके पर तैनात किए गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर ने बताया कि गांव के लोगों से बातचीत की गई है। यह किसी खुरापाती की हरकत है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करा दी गई है। गांव में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।
 
सहारनपुर। गांव संभालका जुनारदार में दलित और मुस्लिम समुदाय के लोगों की लगभग 1000 की आबादी है। दोनों ही समुदाय के लोग यहां मिलजुल कर रहते हैं। घटना के बाद किसी पर भी आरोप नहीं लगाया गया है। दलित समाज के लोगों ने अपने ही समाज के किसी व्यक्ति पर इस प्रकार की हरकत करने का अंदेशा जताते हुए बिगड़ते माहौल को संभालते हुए असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed