फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Protests against Hathras scandal, protests by taking hanging hoops in hands

सहारनपुर: हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन, हाथों में फंदे लेकर किया विरोध, घंटाघर पर जाम लगाकर दिया धरना

Wed, 07 Oct 2020 09:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Oct 2020 09:37 PM IST
सार

- हाथरस कांड के विरोध में घंटाघर पर जाम लगाकर धरना दिया
- हकीकत नगर से जुलूस के रूप में पहुंचे जनता देश संगठन के कार्यकर्ता

विज्ञापन
Saharanpur: Protests against Hathras scandal, protests by taking hanging hoops in hands
saharanpu news, protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कांड के विरोध में जनता देश संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सहारनपुर जिले में घंटाघर चौक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। हकीकत नगर से जुलूस के रूप में कार्यकर्ता यहां तक पहुंचे। उन्होंने हाथों में रस्सी के फंदे और तिरंगे लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने गले में काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे ये कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर एकजुट हुए। इसके बाद यहां से जिला अस्पताल पुल, बाजोरिया रोड होते हुए घंटाघर चौक तक जुलूस के रूप में पहुंचे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी साथ में रही।

विज्ञापन

घंटाघर चौक पर आने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने सरकार और हाथरस पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगों के साथ ही हाथों में रस्सी के फंदे लिए हुए थे। कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में पीड़िता की तस्वीरें रहीं। 

प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश ने कहा कि हाथरस में बिटिया के साथ जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को जल्द ही फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना प्रदेश के साथ ही देश को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि सीबीआई से जांच करवाने के साथ ही पीड़िता के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। 

इस दौरान उत्तर प्रदेश महिला अधिकार मंच की पुनीता गौतम, कमल कुमार, आनंद कर्णवाल सहित अन्य ने भी घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका बेहद शर्मनाक है। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी मांग राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed