फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Congress workers have protest against the Agriculture Bill

कृषि विधेयक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, इमरान मसूद और विधायक की एसडीएम से नोकझोंक

Thu, 24 Sep 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Sep 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Congress workers have protest against the Agriculture Bill
एसडीएम से कांग्रेस नेताओं की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर सहित जिले की सभी तहसीलों में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति को चार सूत्री ज्ञापन भेजकर विधेयक पर हस्ताक्षर न करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। वहीं बेहट में इमरान मसूद और विधायक नरेश सैनी की एसडीएम के साथ नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


सहारनपुर में हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी व उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील सदर की ओर निकले। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर रोक लिया गया। यहां पुलिस बल की मौजूदगी में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


इमरान मसूद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कृषि विधेयक के माध्यम से देश के किसानों को औद्योगिक घरानों का गुलाम बनाने का काम किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ-साथ मंडी व्यवस्थाओं को समाप्त करके किसानों को बदहाली के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस इसका सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- बॉलीबुड को बदनाम न किया जाए, फिल्म सिटी के निर्णय पर कही ये अहम बातें

विधायक मसूद अख्तर व नरेश सैनी ने कहा कि इस काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए। शशी वालिया व एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि राज्यसभा में जिस तरह सरकार ने गैर भाजपाई दलों के बहुमत की अनदेखी करते हुए इस विधेयक को पास कराया, वह लोकतंत्र की हत्या है। 

इस दौरान प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चौधरी नीरपाल, गणेश दत्त शर्मा, हरिओम मिश्रा, हाजी इदरीश, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं बेहट में एसडीएम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इमरान मसूद और विधायक नरेश सैनी एसडीएम के दफ्तर के अंदर गए और जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उनके दफ्तर के सामने ही धरने पर बैठ गए। इमरान मसूद ने कहा कि एसडीएम का रवैया ठीक नहीं है। काफी देर बाद एसडीएम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आए और ज्ञापन लिया। इसके बाद एसडीएम दोनों नेताओं को अपने दफ्तर में ले गए। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed