बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में फिल्म सिटी बनने से प्रतिभाओं के सपने साकार होंगे। प्रतिभाओं को पूरी तरह से निखरने का मौका मिलेगा। फिल्मी दुनिया में काम करने की चाहत रखने वाले छोट-छोटे कलाकारों को भी काम मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रदेश सरकार के इस निर्णय की उन्होंने सराहना की है। वहीं सिद्दीकी ने कहा बॉलीवुड को बदनाम न किया जाए-
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- बॉलीबुड को बदनाम न किया जाए, फिल्म सिटी के निर्णय पर कही ये अहम बातें
देश में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को लेकर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई से अपने पैतृक आवास पर बुढ़ाना आ गए थे। वो फिलहाल अपने भाई के साथ इन दिनों मसूरी गए हुए हैं। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में आधुनिक फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की तारीफ की। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि फिल्म सिटी से इस पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। रोजगार के बहुत सारे अवसर पैदा होंगे। इस क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं के हौसले व सपने साकार होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के देहात क्षेत्र की युवा प्रतिभाएं मुंबई में जाकर वहां की कठिनाइयों को देखकर लौट जाती हैं। यूपी में फिल्म सिटी बनने से ऐसी प्रतिभाओं को निखरने का बहुत मौका मिलेगा। फिल्मी दुनिया में काम करने के लिए छोट-छोटे कलाकारों को भी बहुत काम मिलेगा। इस क्षेत्र में रोजगार के बहुत सारे अवसर पैदा होंगे। संपूर्ण फिल्म सिटी की सौगात के कारण यह क्षेत्र देश में ही नहीं दुनिया में अपना नाम रोशन करेगा। उन्होंने सरकार के इस कदम की जमकर तारीफ की है।
नवाजुद्दीन के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि फिल्म सिटी बनने के बाद यह क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा। हमारे देश के ही नहीं विदेशी टूरिस्ट भी यहां घूमने आएंगे। विदेशी मुद्रा भारत में आएगी। टूरिस्ट सेंटर बनने के कारण यह क्षेत्र पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगा।
बॉलीबुड को बदनाम न किया जाए
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आजकल जो बॉलीवुड के बारे में कहा जा रहा है, वह गलत है। बॉलीवुड को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभी तक अलग-अलग किरदारों में खुद को बहुत अच्छा साबित किया है। उन्होंने कहा कि उनका लॉकडाउन बहुत बढ़िया गुजरा। वह मसूरी के एक रिसोर्ट में रह रहे हैं। वहां पूरे दिन फिल्म देखते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/