{"_id":"63a2db5832a20d17c672e0e2","slug":"saharanpur-more-than-twenty-youths-were-seen-waving-arms-in-a-farm-before-civic-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: निकाय चुनाव से पहले खेत में हथियार लहराते हुए दिखे 20 से ज्यादा युवक, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: निकाय चुनाव से पहले खेत में हथियार लहराते हुए दिखे 20 से ज्यादा युवक, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 21 Dec 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Dec 2022 03:40 PM IST
सार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अवैध हथियारों को लहराते हुए अज्ञात युवकों का एक ग्रुप नजर आ रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हथियार लहराते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से अधिक अज्ञात युवक एक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो थाना रामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसपी सिटी ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से भी अधिक अज्ञात युवक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानी लोगों की मानें तो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल वीडियो थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: पेशी पर लाने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे बच्चे शौर्य के हत्यारोपी, मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्रीय लोगों में अलग अलग तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच हुआ है। वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात युवक किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और खेत में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को वीडियो में अवैध हथियार लहराने वाले युवकों की जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।