Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा शव
सहारनपुर में गुरुवार को एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़तकर घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार सुधीर के पुत्र शिवम की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व मेरठ के गाँव गणेशपुर निवासी बॉबी की पुत्री काजल के साथ हुई थी शिवम नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था, जबकि काजल गांव बसेड़ा में अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी।
बताया कि बुधवार शाम फोन पर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद काजल अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ दूसरी मंजिल पर सोने चली गई, जबकि सुबह 4 बजे शिवम भी नोएडा से घर पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी के कमरे पर जाकर आवाज लगाई, लेकिन कमरे में कोई हलचल नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: Shamli: हरियाणा पुलिस ने यूपी का धान रोका, किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट, कई गिरफ्तार
शिवम का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था और उसने खिड़की से झांक कर देखा तो काजल का शव उसकी चुनरी से बने फंदे से लटक रहा था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
बाद में विवाहिता के मायके वाले भी थाने पहुंच गए एवं पति, ससुर ,जेठ जेठानी पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर चारों लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।