फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana police stopped up farmers to sell rice in haryana, clash at up shamli border

Shamli: हरियाणा पुलिस ने यूपी का धान रोका, किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट, कई गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 09:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Oct 2022 09:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में धान बेचने के लिए हरियाणा जा रहे यूपी के किसानों को पुलिस ने यूपी शामली बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान किसानों से मारपीट भी हुई, कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि धक्का-मुक्की में किसान की पगड़ी भी उतर गई, जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता देर रात तक धरने पर बैठे रहे। 

विज्ञापन
Haryana police stopped up farmers to sell rice in haryana, clash at up shamli border
Shamli border - फोटो : Amar ujala

विस्तार

शामली में धान बेचने हरियाणा जा रहे यूपी के किसानों को बुधवार देर रात हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर रोक दिया। आरोप है कि किसानों ने इसका विरोध किया तो हरियाणा पुलिस ने अभद्रता की और उन्हें दौड़ा कर पीटा। कुछ किसानों को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन


इस दौरान धक्का-मुक्की में एक किसान की पगड़ी भी उतर गई। देर रात से भाकियू कार्यकर्ता बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए। जिससे कई किमी लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
बुधवार देर रात करीब तीन बजे यूपी के किसान धान बेचने हरियाणा की मंडी में जा रहे थे। बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इस पर किसानों ने विरोध जताया तो आरोप है कि पुलिस ने किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


धक्का-मुक्की में उतरी किसान की पगड़ी
पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में डोकपुरा निवासी किसान जसवंत सिंह की पगड़ी भी उतर गई। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ता कई किसानों के साथ मौके पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
किसानों ने सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन के चलते यूपी-हरियाणा की सीमा पर कई किमी लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक यूपी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed