फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Mahtim of Darul Uloom supported statement made by PM Modi on Ram temple issue

अयोध्या मसले पर PM मोदी द्वारा दिए बयान का मोहतमिम ने किया समर्थन, ये रही वजह

Wed, 02 Jan 2019 11:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Mahtim of Darul Uloom supported statement made by PM Modi on Ram temple issue
मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या मामले में पीएम नरेंद्र मोदी के अध्यादेश न लाए जाने और अदालत के फैसले का इंतजार करने वाले बयान को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कुछ हद तक दुरुस्त बताया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुल्क का एक बड़ा तबका सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तरजीह दे रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को टीवी चैनलों पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार को लेकर मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि अयोध्या मसले को लेकर पीएम मोदी ने जो बयान दिया है उसे कुछ हद तक दुरुस्त कहा जा सकता है। क्योंकि मुल्क का एक बड़ा तबका अदालत के फैसले को तरजीह दे रहा है। इसलिए हम सबको भी इस फैसला की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद से संबंधित तमाम फरीक (पक्षकार) भी अदालत के फैसले को मानने के लिए जहनी तौर पर तैयार हैं और इस बात को वह अपने बयानों में अनेकों बार दोहरा भी चुके हैं। 

उधर, दारुल उलूम फारुकिया के मोहतमिम मौलाना नूरुलहुदा कासमी ने पीएम मोदी के इंटरव्यू को पूरी तरह फिक्स बताते हुए कहा कि जितने भी सवाल पीएम से किए गए वो उनके कार्यालय की ओर से दिए गए थे। जिसकी बुनियादी वजह यह है कि जब वह जवाब दे रहे थे तो उनसे कोई क्रास सवाल नहीं किए जा रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी नहीं कहा कि अयोध्या मसले पर वह सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानेंगे। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर भी पीएम मोदी ने खुलकर कोई जवाब नहीं दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed