{"_id":"62cbda4a1be3bd27a815d5de","slug":"saharanpur-haridwar-man-found-dead-inside-car-in-shivalik-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शिवालिक की पहाड़ियों में कार के भीतर मृत मिला हरिद्वार का युवक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शिवालिक की पहाड़ियों में कार के भीतर मृत मिला हरिद्वार का युवक, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Jul 2022 01:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:37 PM IST
सार
कोतवाली मिर्जापुर की बादशाही बाग चौकी के पास शिवलिक रेंज की पहाड़ियों में सड़क किनारे खड़ी कार में एक युवक का शव मिलने से राहगीरों में सनसनी फैल गई। युवक हरिद्वार का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार दोपहर शिवालिक की पहाड़ियों में एक युवक अपनी कार में मृत पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली मिर्जापुर की बादशाही बाग चौकी के पास पीर के सामने शिवालिक पहाड़ियों में एक युवक अपनी कार में मृत पाया गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व कोतवाली प्रभारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: 14 जुलाई को मुजफ्फरनगर आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, हस्तिनापुर में आज रात्रि प्रवास करेंगे केंद्रीय पर्यटन मंत्री
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनमोहन (30) पुत्र रमेशचंद निवासी डाल्लूवाला खुर्द, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस पूछताछ और जांच पड़ताल कर रही है।