फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Keshav Prasad Maurya will come to Muzaffarnagar on July 14, Union Tourism Minister will stay in Hastinapur tonight

UP: 14 जुलाई को मुजफ्फरनगर आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, हस्तिनापुर में आज रात्रि प्रवास करेंगे केंद्रीय पर्यटन मंत्री 

Mon, 11 Jul 2022 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Jul 2022 12:54 PM IST
सार

14 जुलाई को शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ के शुकदेव आश्रम में कार्यक्रम होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
UP: Keshav Prasad Maurya will come to Muzaffarnagar on July 14, Union Tourism Minister will stay in Hastinapur tonight
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ के जीर्णोद्वारक पद्म भूषण ब्रह्मलीन वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे। 14 जुलाई को शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ के शुकदेव आश्रम में कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर सवा 11 बजे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


आज हस्तिनापुर में रहेंगे केंद्रीय पर्यटन मंत्री
हस्तिनापुर लोकसभा प्रवास योजना के तहत केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक आज परीक्षितगढ़ के प्राचीन स्थलों का भ्रमण करने पहुंचे हैं। इसके बाद मवाना होते हुए हस्तिनापुर के प्राचीन स्थलों का निरीक्षण कर जंबूद्वीप स्थल पर रात्रि प्रवास करेंगे। 
विज्ञापन


वह परीक्षितगढ़ के गांधारी तालाब, श्रंग ऋषि आश्रम, नवलदे कूप, गोपेश्वर मंदिर जाएंगे। मवाना ब्लॉक में भाजपा द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों से विकासखंड में बातचीत करेंगे। नगरपालिका के गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update: बरसात के मौसम में भी गर्मी ने झुलसाया, हल्की बूंदाबांदी फिर उमस ने दिखाया असर


हस्तिनापुर पहुंचकर स्थानक जैन धर्मशाला में लोकसभा कोर समिति के साथ बैठक में भाग लेंगे। शाम पांच बजे प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, द्रौपदी घाट मंदिर का भ्रमण करने के बाद जंबूद्वीप में ज्ञानमती माता से मुलाकात करेंगे। 

राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक आज करेंगे समीक्षा बैठक
वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बागपत से संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक रिठानी स्थित संजय वन में वन विभाग के गेस्ट हाउस में होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed