फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Ankush shot dead in Titarpur field while cutting fodder, murder mystery deepens

युवक की गोली मारकर हत्या: खेत में घास काटने गया था अंकुश..., कुछ देर बाद खून से लथपथ मिली लाश

Wed, 30 Jul 2025 01:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Jul 2025 01:04 PM IST
सार

सहारनपुर के तीतरों क्षेत्र में खेत पर घास काटने गए अंकुश (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Ankush shot dead in Titarpur field while cutting fodder, murder mystery deepens
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बुधवार सुबह करीब नौ बजे बरसती गांव उस समय गोलियों की गूंज से दहल उठा, जब खेत पर पशुओं का चारा लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंकुश (24) पुत्र राजेन्द्र ठोल्ला के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और ठेके पर खेती करता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आफत बने संदिग्ध ड्रोन: मेरठ में बिना अनुमति उड़ाने पर होगी कार्रवाई, थानों में बनेंगे 'ड्रोन रजिस्टर' 

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अंकुश सुबह करीब 8 बजे घर से खेत में घास लाने के लिए निकला था। कुछ ही देर बाद गांव के ही एक राहगीर को खेत में खून से लथपथ अंकुश का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी देहात सागर जैन ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

मृतक के भाई तेजपाल ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें नहीं पता कि किसने और क्यों भाई की हत्या की। यह घटना पूरे गांव में सनसनी का कारण बन गई है।

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed