फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Advocates blocked the court road, raised slogans against the police

Saharanpur: अधिवक्ताओं ने कोर्ट रोड पर जाम लगाया, पुलिस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Thu, 10 Nov 2022 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Nov 2022 02:01 PM IST
सार

सहारनपुर में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने महानगर में कोर्ट रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Saharanpur: Advocates blocked the court road, raised slogans against the police
सहारनपुर में जाम लगाते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में अधिवक्ता दंपति के साथ मारपीट की घटना में बेहट पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने महानगर में कोर्ट रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव दाऊद पुरा निवासी अधिवक्ता अमित राणा और उनकी पत्नी हिमानी राणा के साथ गांव के ही एक पक्ष में मारपीट की थी। आरोप है कि पुलिस ने दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उल्टे अधिवक्ता दंपति के खिलाफ दूसरे पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

 

 

गुरुवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक हुई जिसमें पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। कार्य का बहिष्कार कर अधिवक्ता कचहरी गेट के सामने कोर्ट रोड पर पहुंचे और मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Bijnor News: 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर चढ़ा नशेड़ी, पुलिस के सामने रख दी ऐसी मांग, पूरी हुई फिर भी न उतरा

 

इस दौरान अधिवक्ताओं ने बेहट इंस्पेक्टर के  खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित अधिवक्ता दंपति की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। करीब एक घंटे तक जाम लगाए जाने से कोर्ट रोड पर वाहनों की भीड़ लग गई।


 

बाद में एएसपी प्रीति यादव ने मौके पर पहुंचकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया इसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोला।

अधिवक्ताओं ने पुलिस लाइन जाकर एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने इंस्पेक्टर बेहट की विभागीय जांच कराने और तुरंत मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed