Bijnor News: 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर चढ़ा नशेड़ी, पुलिस के सामने रख दी ऐसी मांग, पूरी हुई फिर भी न उतरा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को एक युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिसकर्मियों के उस वक्त पसीने छूट गए, जब एक नशेड़ी 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर जान देने की बात कहने लगा। युवक के टावर पर चढ़ते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे आने को कहा लेकिन वह टावर पर ही चढ़ा रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काफी मनाया लेकिन वह नहीं माना और पुलिस के सामने अपनी मांग रख दी। पुलिस ने युवक की मांग को पूरा कर दिया और उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह टावर पर ही बैठा रहा। पुलिस फिलहाल उसे मनाने की कोशिश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Shamli Road Accident: कोहरे में ट्रक की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़े, पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ हादसा
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नशेड़ी को टावर से नीचे आने के लिए मनोहार की, लेकिन वह नीचे नहीं आया। टावर से उतरने के लिए पहले नशेड़ी ने पुलिस वालों से ₹2000 की डिमांड रख दी।
पुलिस ने नशेड़ी युवक की मांग को मानते हुए ₹2000 भी नीचे खड़े एक व्यक्ति को दे दिए। इसके बाद भी नशेड़ी टावर से नहीं उतरा। पुलिस उसे नीचे उतारने के लिए मान मनौव्वल कर रही है।
पुलिस के अनुसार यह युवक पहले भी कई बार टावर पर चढ़ चुका है। 15 अगस्त के दिन भी टावर पर झंडा लगाने के लिए यह चढ़ गया था।