फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sacrifice is the test of love: Chaitanya Maharaj

प्रेम की कसौटी है त्याग : चैतन्य महाराज

Fri, 22 Nov 2024 03:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice is the test of love: Chaitanya Maharaj
मेरठ। साकेत स्थित शिव मंदिर में चिन्मय मिशन की ओर से कराए जा रहे छह दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पांचवें दिन संत कौशिक चैतन्य महाराज ने कहा कि प्रेम की कसौटी त्याग है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य का जीवन मर्यादित, शुद्ध और सरल हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि आपको मार्गदर्शन के लिए शुकदेव जैसा कोई संत मिल जाए और आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर लें। सोया हुआ जीव भी श्रेष्ठ संत के प्रवचनों को सुनकर जाग जाता है। रामकृष्ण परमहंस जैसी महान आत्मा का भी कल्याण गुरु के बिना नहीं हो सकता है। जिस मनुष्य के जीवन की समस्त क्रियाओं में सरलता हो, वह संत है। भगवान कहते हैं कि मेरा कोई गुण और आकार नहीं है। मुझे व्यक्ति जिस भाव में देखे, मैं वैसा ही दिखता हूं।
विज्ञापन

कौशिक चैतन्य ने कहा कि प्रेम की भावना शब्दों से नहीं, व्यवहार से घटित होती है। व्यवहार के बिना शब्द बौना हो जाता है। प्रेम की कसौटी में किसी व्यक्ति की उपस्थिति स्थूल रूप से आवश्यक नहीं है। आत्मा को अपना मानते हो तो उससे भी प्रेम करो। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित मन आपका शत्रु है। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, सोनी टंडन, शारदा त्यागी, सत्यवीर त्यागी, मधु मित्तल, श्याम सुंदर शर्मा, पुष्पा त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed