फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SABJI AARATI KE GHAR 60 LAKH KA DAAKA

सरधना में सब्जी आढ़ती के घर 60 लाख का डाका    

Wed, 27 Dec 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Dec 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
SABJI AARATI KE GHAR 60 LAKH KA DAAKA
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सरधना के मोहल्ला शेखान में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने सोमवार आधी रात सब्जी आढ़ती के घर करीब 60 लाख की डकैती को अंजाम दे डाला। आढ़ती की तीन बेटियों के निकाह की तैयारियां चल रही हैं। हथियारबंद बदमाशों ने आढ़ती सहित पूरे परिवार को बंधक बनाकर नकदी, सोना-चांदी के जेवर और कीमती सामान समेट लिया। 

विज्ञापन

मोहल्ला शेखान निवासी यासीन की मेरठ स्थित नवीन सब्जी मंडी में आढ़त है। सोमवार रात करीब 2:30 बजे यासीन अपने धेवते अलीम के साथ रोजाना की तरह सरधना से मंडी जा रहे थे। घर से निकलते ही दो बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट ले लिया। बदमाश दोनों को वापस उनके घर पर लेकर पहुंचे और उनकी जेब में रखे करीब 33 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद आढ़ती यासीन से गेट खुलवाया और अपने पांच साथियों के साथ घर में दाखिल हो गए। 
विज्ञापन


घर का कोना-कोना खंगाला
बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला। घर के तीन कमरों से करीब सवा किलो सोना और एक किलो चांदी के जेवर, 5.60 लाख रुपये और कीमती सामान कब्जे में कर लिया और आसानी से फरार हो गए। यासीन की सूचना पर एसओ सरधना मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से की पूछताछ
एसओ सरधना के अनुसार  आढ़ती यासीन के घर पर उनका दामाद फुरकान निवासी बुढ़ाना भी परिवार के साथ रहता है। परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। यासीन ने बताया कि उसके परिवार में सात बेटियां हैं, जिनमें तीन बेटियों के निकाह की तैयारी चल रही है। सोने-चांदी के जेवर बेटियों के लिए खरीदे थे। मंगलवार दोपहर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सरधना संतोष कुमार ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने कई जगह से नमूने लिए।


यह घटना भी संदिग्ध 
आढ़ती के अनुसार सन 2004 में भी उनके परिवार में शादी से पूर्व डकैती की घटना हुई थी। जिसमें बदमाश सोने-चांदी के जेवर के साथ 76 हजार रुपये ले गए थे। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर एक सप्ताह में ही मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। एसओ सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि परिजन जिस तरह से इस घटना को बता रहे हैं, उससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed