फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saansad said cetral market will remain untouched

सांसद बोले, सेंट्रल मार्केट की एक ईंट भी नहीं हटने देंगे

Wed, 06 Sep 2017 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 06 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
saansad said cetral market will remain untouched
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सेंट्रल मार्केट में 46 प्रतिष्ठानों को ध्वस्तीकरण और सीलिंग के नोटिस चस्पा होने के बाद मार्केट में जबरदस्त हलचल है। व्यापारियों ने बुधवार से बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। लेकिन मंगलवार को व्यापारियों को भाजपा नेताओं का साथ मिला तो बाजार बंद और हड़ताल स्थगित कर दी गई। उधर इस मसले पर लखनऊ में आवास आयुक्त ने बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की बैठक में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा सेंट्रल मार्केट की एक भी ईंट कोई अधिकारी उखाड़ नही पायेगा। हाईकोर्ट ने सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले में कोई आदेश नहीं दिया है। यह सिर्फ आवास विकास के अधिकारियों का खेल है। उन्हे बकरीद के लिए सिर्फ बकरा चाहिए। उन्होने आवास विकास के तत्कालीन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक सोमेंद्र तोमर ने व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा 2013 में हाईकोर्ट के मार्केट के ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद मार्केट नहीं टूटने दी। जबकि अब प्रदेश में हमारी सरकार है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग ने भी व्यापारियों को मार्केट पर किसी प्रकार की कार्रवाई न होने का आश्वासन दिलाया। सयुंक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने मार्केट के व्यापारियों को एकत्रित होकर प्रकरण का सामना करने को कहा। उन्होने व्यापारियों के साथ हर हाल में साथ खड़े होेने का आश्वासन दिया। बैठक में एल ब्लाक, डाक्टर एसोसिएशन, पटेलनगर, आबूलेन, विवाह मंडप एसोसिएशन, शास्त्रीनगर, जागृति विहार के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, सेंट्रल मार्केट संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा, सुशील शर्मा, विनोद अरोड़ा, महिपाल सिंह, राजीव राजवंशी, रजत गोयल, राजीव गुप्ता और भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवादी सहित सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।   
विज्ञापन


भाजपाइयों के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित
भाजपा के जन प्रतिनिधियों ने व्यापारियों का समर्थन किया तो व्यापारियों ने बुधवार से होने वाली अनिश्चित कालीन हडताल भी स्थगित कर दी। अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि भाजपा नेताओं ने मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद व्यापारियों ने फिलहाल हड़ताल पूरी तरह स्थगित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त से मिले व्यापारी
धवस्तीकरण को रोकने के लिए व्यापारी मंगलवार सुबह मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार से मिले। मंडलायुक्त ने व्यापारियों से कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है। मुझे इस मामले की पहले से कोई जानकारी नहीं है। बुधवार को लखनऊ में आवास आयुक्त की बैठक में इस मसले पर विचार होगा। 

 
लखनऊ में सेंट्रल मार्केट मामले पर होगी चर्चा
आज उप्र आवास एवं विकास परिषद् के आवास आयुक्त ने सेंट्रल मार्केट मामले के याचिकाकर्ता सहित अन्य अधिकारियों को बैठक में बुलाया है। जिसमें आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार भी हिस्सा ले सकते हैं। आवास बंधू बैठक में सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर चर्चा होगी। जिसमें हाईकोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्तीकरण को लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है। आवास विकास के अधिनियमों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed