फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ruthless murder of class XII student in Bijnor

बिजनौर में बारहवीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या

Mon, 27 Sep 2021 04:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
ruthless murder of class XII student in Bijnor
बिजनौर : बढ़ापुर के गांव कोपा के जंगल में छात्रा की हत्या के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर में बारहवीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन

बढ़ापुर(बिजनौर)। गांव कोपा में बारहवीं की छात्रा की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। उससे शरीर पर करीब सात जगह वार किए गए और उसका पेट चीर दिया गया था। घटना के खुलासे को पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। किसी करीबी पर ही हत्या किए जाने का शक है।
मरने वाली छात्रा प्रियंका (20) पुत्री स्व. हरस्वरूप बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कोपा की रहने वाली थी। वह शनिवार रात में दो बजे घर लापता हो गई थी। रात भर तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली थी। रविवार दोपहर करीब 11 बजे उसका शव घर से 20 मीटर दूर ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वारदात के दौरान युवती के मुंह में दुपट्टा ठूस दिया गया था, जिससे उसकी चीख न निकले। एएसपी देहात रामअर्ज, सीओ नगीना सुमित शुक्ला मौके पर पहुंचे। एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। शव के पास मिले मोबइल फोन और परिवार वालों के विरोधाभासी बयानों की समीक्षा व साक्ष्य संकलन कर जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पालतू कुत्ते ने परिवार को दिए थे संकेत
बिजनौर। छात्रा की बेरहमी से धारदार हथियार से गोदकर हत्या के दौरान पालतू कुत्ते ने वफादारी का फर्ज निभाया लेकिन, अफसोस युवती को बचाया नहीं जा सका। छात्रा को घर से उठाकर ले जाने के बाद से ही कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया था। जोकि बार-बार गन्ने के खेत की तरफ भी जाता रहा। यह बात युवती के चाचा ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशराम ने बताया कि रात में करीब 2:30 बजे उनका कुत्ता अचानक भौंकने लगा। वह गन्ने के खेत की तरफ मुंह कर भौंक रहा था। वह कई बार भौंकता हुआ खेत में भी गया और लौट आया। फिर छत पर चढ़कर भौंकने लगा। करीब बीस मिनट तक कुत्ता भौंकता रहा तो उनकी नींद टूटी और पशुओं के खुल जाने की आशंका हुई। इधर-उधर देखने पर कुछ नहीं दिखाई दिया तो बच्चों को देखा। अपने बिस्तर पर प्रियंका नहीं थी। तड़के पांच बजे तक प्रियंका को खोजा गया लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह 11 बजे प्रियंका की मां दयावती गन्ने के खेत की तरफ गई तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। दुपट्टा उसके मुंह पर पड़ा हुआ था। वह क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में बारहवीं की छात्रा थी। बढ़ापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पांच बहन-भाइयों में चौथे नंबर की थी प्रियंका
बिजनौर। वर्ष 2013 में प्रियंका के सिर से पिता का साया उठ गया था। मां अपने देवर के साथ रहने लगी। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की प्रियंका शनिवार की रात दो बजे कैसे गन्ने के खेत में पहुंच गई, यह सवाल बना हुआ है। प्रियंका के बिस्तर पर नहीं होने की जानकारी लगने के बीस मिनट बाद तक उसके शौचालय में होने का अनुमान लगाया जाता रहा। बाद में ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिली। दोपहर को उसकी लाश मिली। पुलिस इस मामले में किसी करीबी का हाथ होना बता रही है।

बिजनौर : छात्रा प्रियंका का फाइल फोटो।

बिजनौर : छात्रा प्रियंका का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : बढ़ापुर के गांव कोपा के जंगल में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर मिले मोबाइल की जांच करते ए?

बिजनौर : बढ़ापुर के गांव कोपा के जंगल में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर मिले मोबाइल की जांच करते ए?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : बढ़ापुर के गांव कोपा के जंगल में छात्रा की हत्या के बाद उसके घर को देखते एएसपी देहात राम अ?

बिजनौर : बढ़ापुर के गांव कोपा के जंगल में छात्रा की हत्या के बाद उसके घर को देखते एएसपी देहात राम अ?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : बढ़ापुर के गांव कोपा के जंगल में गन्ना का वह खेत जहां पर हुई छात्रा की हत्या।

बिजनौर : बढ़ापुर के गांव कोपा के जंगल में गन्ना का वह खेत जहां पर हुई छात्रा की हत्या।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed