{"_id":"5d9506b78ebc3e93d1009bf2","slug":"ruling-for-population-control-meerut-news-mrt446499886","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ये है जुनून...जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ये है जुनून...जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून
विज्ञापन
शहीद स्मारक से निकाली गयी जनसंख्या नियंत्रण जागरूक संदेश रथयात्रा में शामिल लोग।
मेरठ। शहीद स्मारक पर जनसंख्या नियंत्रण की मांग लेकर सेव इंडिया फाउंडेशन के सैकड़ाें कार्यकर्ता बुधवार सुबह ही एकत्रित हो गए। यात्रा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई। जोश और जुनून का आलम यह था कि इस काफिले से दिल्ली तक लोग जुड़ते चले गए।
शहीद स्मारक पर यात्रा के लिए गाड़ियों को सजाया गया। रथयात्रा को सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा संयोजक राजेश शर्मा और अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला ने सभा का आयोजन किया। यात्रा संयोजक डॉ. प्रदीप शुक्ला ने कहा कि जनसंख्या रूपी दानव ने देश को जकड़ लिया है। एक दशक के बाद देश में अन्न और जल के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। राजेश शर्मा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर जनसंख्या को रोकने के सक्रिय प्रयास करने होंगे। सभी को इसका समाधान ढूंढना होगा। सरकार को मजबूती के साथ कानून बनाना होगा। सभा का संचालन रोहित जाखड़, अजीत ने किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य ठाकुर विजय पाल सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी मनु गौड़, मुखिया गुर्जर, समाजसेवी यशपाल सिंह आदि ने जनसंख्या नियंत्रण को आवश्यक बताया। इस दौरान रविंद्र मलिक, अजातशत्रु, प्रदीप शुक्ल, धर्मवीर कपिल, इंद्रपाल सिंह, जयराज सिंह, विनोद चौधरी, दीपक शर्मा, रोहित जाखड़ा, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, दिल्ली में जंतर मंतर पर अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा भी मौजूद रहे।
ये बताईं 13 समस्याएं
देश में गरीबी, प्रदूषण, बेरोजगारी, यातायात की समस्या, बीमारी, बेतरतीब दौड़ते वाहन, सीमित होते जा रहे जल, जंगल और जमीन, अस्वस्थ होता रहा पर्यावरण, प्रदूषित जीवन, बढ़ते अपराध, भुखमरी और अशिक्षा आदि तेरह समस्याओं को रथों के जरिये केंद्र सरकार के पास तक पहुंचाया गया।