फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ruckus in police thana

सिविल लाइन थाने में महिला का हंगामा, मचा हड़कंप

Thu, 01 Aug 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
ruckus in police thana
मेरठ। सिविल लाइन थाने में बुधवार को एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का आरोप था कि वह 15 दिन से न्याय के लिए भटक रही है और पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। थाने में महिला ने धमकी दी कि वह बस के आगे कूदकर आत्महत्या कर लेगी। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में महिला की तहरीर लेकर पुलिसकर्मियों ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी महिला की शादी छह साल पूर्व सिविल लाइन क्षेत्र में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। महिला का आरोप है कि बेटियों के जन्म से ससुराल वाले खुश नहीं रहते और आये दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। उसने कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। बुधवार को भी महिला अपनी पांच वर्ष की बेटी के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा किया। उसने चेतावनी दी कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह बेटी के साथ बस के सामने कूदकर आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन

पति पर हमला करने का आरोप
पीड़ित महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। रात को पति घर लौटा तो उसने शिकायत की। आरोप है कि पति ने भी उस पर छुरे से हमला कर दिया। बमुश्किल उसने भागकर जान बचाई और थाने आकर तहरीर दी। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों के साथ लौटाया
महिला को शांत कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके ससुराल वालों को थाने बुलवाया। ससुराल पक्ष को महिला का उत्पीड़न न करने की चेतावनी दी। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहकर महिला सहित उन्हें लौटा दिया।

वर्जन -
पारिवारिक विवाद के चलते महिला थाने पहुंची थी। महिला की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अब्दुर्रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed