{"_id":"5c374cccbdec227389633c8a","slug":"rti-worker-dead-body-found-in-a-fileld-in-shamli-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: मुरादाबाद के आरटीआई कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप, कई दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: मुरादाबाद के आरटीआई कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप, कई दिन से था लापता
Thu, 10 Jan 2019 07:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Jan 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Dead Body
यूपी के शामली में एक गोली लगा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार कांधला थानाक्षेत्र के भभीसा गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुरादाबार के आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में हुई है। मृतक का नाम आसिफ है। जांच पड़ताल में पता चला है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस हत्यारोपी को लेकर उसकी निशानदेही पर गुरुवार को कांधला लेकर पहुंची थी। जहां कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक पिछले 27 दिसंबर से लापता चल रहा था।
विज्ञापन