फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS leader murder plans in Meerut

RSS नेता की हत्या का जल्द होगा खुलासा, मेरठ में बना था प्लान

Tue, 05 Dec 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 05 Dec 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
RSS leader murder plans in Meerut
एनआईए टीम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। लुधियाना में आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाएड(एटीएस) ने मेरठ में डेरा डाला हुआ है। हत्यारों को पिस्टल देने वालों की एनआईए टीम को तलाश है। एनआईए ने पहले हथियार सप्लायर परवेज उर्फ फरू की तलाश में कोतवाली क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी और फिर घंटाघर स्थित एक होटल का रिकॉर्ड खंगाला। इस होटल में हत्यारे एक रात रुके थे, जिनकी एंट्री रजिस्टर में मिली है। 17 अक्तूबर 2017 को लुधियाना में आरएसएस नेता की हत्या हुई थी। इस मामले में एनआईए और एटीएस की टीमें जांच करने में जुटी है। आरएसएस नेता के हत्यारों ने मेरठ से पिस्टल खरीदी। 

विज्ञापन


छत से कूदकर भागा फरू 
रविवार देर रात कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने हथियार सप्लायर परवेज उर्फ फरू के घर पर दबिश दी थी। पुलिस फोर्स को देखकर आरोपी फरू छत से कूदकर फरार हो गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल का कहना है कि आरोपी फरू पहले भी अवैध हथियारों की सप्लाई के मामले में जेल जा चुका है। छह महीने पहले फरू जेल से छूटकर आया है। सोमवार को एनआईए की टीम ने एक आरोपी की निशानदेही पर घंटाघर स्थित प्रधान ताज होटल में छापा मारा। जहां से दो रजिस्टर अपने कब्जे में लिए। पुलिस का दावा है कि आरएसएस नेता की हत्या से तीन महीने पहले सात जुलाई को हत्यारे इसी होटल में रुके थे। जिनकी एंट्री होटल के रजिस्टर में मिली है।
विज्ञापन


पढ़ें : देवर संग रची खतरनाक साजिश, पति को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के दोनों लोगों से पूछताछ जारी

RSS leader murder plans in Meerut
एनआईए टीम मेरठ पहुंची - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात एनआईए व एटीएस ने मेरठ पुलिस के साथ पल्लवपुरम के बलवंत एंक्लेव से कुख्यात मूलचंद और लालपुर, खरखौदा गांव से पहाड़सिंह को हिरासत में लिया था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह पांच बजे सुरक्षा एजेंसी और मेरठ पुलिस ने भोजपुर के नाहली गांव में हथियार सप्लायर मलूक के घर दबिश दी। मूलक को पुलिस ने दबोचा था, तभी ग्रामीणों ने एनआईए और पुलिस टीम पर हमला बोलकर आरोपी को छुड़ा लिया था। ग्रामीणों की एक गोली क्राइम ब्रांच के सिपाही तहजीब के पैर में लगी थी। 

पढ़ें : सीएम योगी बोले- अपराधी जेल जाएंगे या फिर भेजा जाएगा यमराज के पास

एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि आरएसएस नेता की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस एनआईए व एटीएस टीम का सहयोग करेगी। हत्यारों को मेरठ से पिस्टल उपलब्ध कराई जाने की बात आ रही है। हथियार सप्लायर की तलाश में पुलिस भी लगाई गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed