फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS leader murder case: wanted weapon supplier arrested by NIA team

RSS नेता हत्याकांड : NIA के हत्थे चढ़ा वांटेड हथियार सप्लायर, गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2018 12:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 14 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
RSS leader murder case: wanted weapon supplier arrested by NIA team
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में आरएसएस नेता रविंद्र गोसाई की हत्या में बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी परवेज उर्फ फरू पुत्र खालिद निवासी बुढ़ाना गेट कोतवाली एनआईए की टीम के हत्थे चढ़ गया। एनआईए के साथ एएसपी कैंट और क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया। देर रात तक पुलिस और एनआईए के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे थे। आरोपी को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


एएसपी कैंट सतपाल सिंह के मुताबिक 17 अक्तूबर 2017 को लुधियाना में आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। एनआईए समेत कई सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुटी थीं। एनआईए ने कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एनआईए की पूछताछ में बदमाशों ने बताया था कि मेरठ से परवेज उर्फ फरू ने उनको हथियार सप्लाई किए थे। जिसकी निशानदेही पर चार दिसंबर 2017 को एनआईए टीम ने कोतवाली मेरठ में पुलिस फोर्स को लेकर दबिश दी थी। इस दौरान आरोपी छत से कूदकर भाग गया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एएसपी कैंट, क्राइम ब्रांच और एनआईए टीम ने आरोपी परवेज को कैंट स्टेशन पर दबोच लिया। आरोपी परवेज कहीं पर भागने की फिराक में था। एनआईए टीम ने आरोपी परवेज से पूछताछ की, जिसमें उसने आरएसएस नेता की हत्या करने वाले बदमाशों को हथियार देने कबूल किए। पुलिस ने सदर बाजार थाने में लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी को एनआईए टीम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर दंगा: भाजपा नेताओं से मुकदमे वापस लेने की तैयारी में योगी सरकार

कई राज्यों में थी सप्लाई

RSS leader murder case: wanted weapon supplier arrested by NIA team
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उप्र समेत कई राज्यों के बदमाशों से उसके संपर्क हैं। जिन्हें वह ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करता था। एनआईए द्वारा पकड़े गए खरखौदा के पहाड़पुर गांव निवासी लालसिंह समेत तीन लोगों से उसके संपर्क थे।

सिपाही हुआ था घायल 
एनआईए टीम के साथ गाजियाबाद भोजपुर में मेरठ क्राइम ब्र्रांच ने दबिश दी थी। जहां पर आरोपी मलूक के पक्ष में पुलिस टीम पर गोलियां चला दी गई थी। जिसमें क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही तहजीब को गोली लगी थी। हालांकि बाद में पुलिस टीम ने मलूक को गिरफ्तार कर लिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed