{"_id":"5910cc7b4f1c1b38548521ec","slug":"route-diversion-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आगमन पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को मेरठ के दौरे के मद्देनजर रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक किरन यादव के अनुसार सुबह आठ बजे से लागू होने वाला यह डायवर्जन मुख्यमंत्री के प्रस्थान होने तक प्रभावी रहेगा। हालांकि रोडवेज बसों को दिल्ली रोड पर डायवर्जन से मुक्त रखा गया है। केवल भारी वाहन ही इस दौरान प्रतिबंधित रहेंगे।
यह रहेगा डायवर्जन
- हापुड़ की ओर से मेरठ आने वाले भारी वाहनों को साइलो चौकी से किठौर की तरफ मोड़ा जाएगा।
- तेजगढ़ी, एल ब्लॉक की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़ की ओर जाना है, वे बिजली बंबा चौकी से बिजली बंबा बाईपास होते हुए शॉप्रिक्स मॉल दिल्ली रोड तिराहे से गंतव्य को जाएंगे।
- जिन वाहनों को खरखौदा से दिल्ली रोड की ओर जाना है, ऐसे वाहन उलधन रोड से मोहिउद्दीनपुर की ओर जा सकेंगे।
- मोहिउद्दीनपुर की ओर से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें खरखौदा बाजार कस्बे की ओर जाना है, ऐसे वाहन धनतला से हापुड़ मेन रोड पर जा सकेंगे।
- मुख्यमंत्री का काफिला शेरगढ़ी के लिए रवाना होने पर बिजली बंबा चौकी से एल ब्लॉक की ओर आने वाला यातायात रोक दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री का काफिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होने पर तेजगढ़ी चौराहे से यातायात रोका जाएगा।
- मुख्यमंत्री फ्लीट के मेडिकल कॉलेज से शहीद स्मारक के लिए रवाना होने पर डिग्गी तिराहा, यूनिवर्सिटी इलाहाबाद बैंक तिराहा, जेलचुंगी चौराहा, एलआईसी साकेत पेट्रोल पंप तिराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, होमगार्ड चौराहा, सप्लाई डिपो चौराहा, पीर चौराहा, इलाहाबाद बैंक निकट थाना लालकुर्ती चौराहा, टैंक चौराहा, सब एरिया कैंटीन चौराहा, सेंट मैरी स्कूल के सामने, रजबन पेट्रोल पंप, लाल क्वार्टर तिराहा, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर के सामने यातायात रोका जाएगा।
विज्ञापन
- फ्लीट के औघड़नाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करने पर एमएच तिराहा, राम कैंटीन के सामने, भूसा मंडी रोड व जीटीबी स्कूल के सामने यातायात रोका जाएगा।