फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion causes traffic jam, arrangements go haywire

Meerut News: रूट डायवर्जन से लगा जाम, व्यवस्थाएं धड़ाम

Thu, 30 Oct 2025 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Route diversion causes traffic jam, arrangements go haywire
मेडिकल अस्पताल के मेन गेट के बाहर लगा जाम....अमर उजाला।
मेरठ। गढ़ रोड पर हारमनी होटल के सामने पुलिया निर्माण के चलते किया गया रूट डायवर्जन पहले दिन ही लोगों के लिए मुसीबत बन गया। इस कारण शाम को शहर में भीषण जाम लग गया। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई। बृहस्पतिवार तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। जिसके चलते लोगों को आज भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

डायवर्जन के कारण सोहराब गेट बस डिपो में आने जाने वाली बसें हापुड़ अड्डे चौराहे से एल-ब्लॉक तिराहा होते हुए तेजगढ़ी चौराहे पहुंची और वहां गढ़मुक्तेश्वर की ओर निकाली गई। इस दौरान वाहनों का दबाव अधिक होने से एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी चौराहे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

हापुड़ के वाहनों को बिजली बंबा से निकालकर हापुड़ भेजा गया। इस दौरान वहां भी लंबा जाम लग गया। तेजगढ़ी चौराहे की ओर से सभी प्रकार के हल्के वाहन (दो पहिया एवं चार पहिया) आबू नाला पुलिया से निकाले गए। इस दौरान लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर से जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन गांधी आश्रम चौराहा एवं लोकप्रिय हॉस्पिटल कट से बाई एवं दांयी तरफ टर्न लेकर यातायात पुलिस ने निकाले। जिस कारण वहां भी जाम लग गया। हालांकि यहां यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने और आड़े तिरछे वाहन फंसने की वजह से वह कम पड़ गए और जल्दी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुए। एएसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सभी प्वाइंट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी को भी परेशानी न हो इसलिए यातायात पुलिस ने फ्लेक्स भी लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article