फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rope climbing and tower construction training

मेरठ: रस्सों पर चढ़ना और मीनार निर्माण का दिया प्रशिक्षण

Thu, 09 Feb 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 09 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rope climbing and tower construction training
बड़ौत के चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन में स्काउट गाइड शिविर में प्रदर्शन करती छात्राएं
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में चल रहे स्काउट गाइड शिविर में बुधवार को अनेकों गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके बाद ध्वज गीत सुनाया गया। डॉ. संजीव आर्य ने सभी स्काउट व गाइड को संस्था से आजीवन जुड़े रहने का आह्वान किया। स्काउट गाइड शिविर के असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजर कमिश्नर सचिन शर्मा के निर्देशन में गतिविधियों का संचालन हुआ।
शिविर के सभी स्काउट्स एवं गाइड्स को गांठ बांधना, टैंट बांधना, साहसिक क्रिया कलाप करना, रस्सों पर चढ़कर प्रदर्शन करना, मीनार बनाना आदि सिखाया। इसके साथ ही रस्सा कूद, मैजिक चेयर, अनुमान लगाना आदि खेल भी खिलाए गए।
विज्ञापन

स्काउट गाइड शिविर में सीखी विधाओं को जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने शिविर के संभागीय से कहा कि वह स्काउट गाइड शिविर में जो अनेक तरह का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं व सेवा के कार्य कर रहे हैं उन्हें अपने जीवन में जारी रखे। शिविर में सीखी विधाओं को जीवन में अपनाएं। जिससे आपका जीवन सफल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कीर्ति त्यागी ने और संचालन डॉ. जावेद अली, डॉ. ओमपाल धनखड़ ने किया की। मौके पर राहुल सिंह, हरिप्रकाश पंवार, मनोज जोशी, अंकित मलिक, हिमांशु तोमर के अलावा बीएड प्रथम वर्ष की छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed