यूपी: परिवार पर कहर बनकर गिरी मकान की छत, मां-बेटे की मौत, कई गंभीर
परिवार के सभी लोग घर में बैठकर आराम से खाना खा रहे थे। इसी बीच परिवार पर ऐसा कहर टूटा कि कई लोगों की सांसें थम गईं। अचानक मकान की छत गिरने से चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। जानिए पूरा मामला।
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार को एक बड़ी घटना हो गई। जहां कैराना में एक परिवार पर मकान की छत कहर बनकर टूट पड़ी। हादसे में मां बेटे की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुसिल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भोजन के लिए कमरे में साथ बैठा था परिवार
कैराना के रामड़ा रोड के निकट मोहल्ला खैलकलां में युनूस का मकान है। युनूस ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे युनूस, उसकी पत्नी नाजमा (40), बेटा मुरसलीन (14) और समीर (10) कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच कमरे की छत परिवार के ऊपर गिर पड़ी।
हादसे में नाजमा और मुरसलीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युनूस और समीर घायल हो गए। पड़ोसियों ने जब छत के गिरने के कारण हुआ जोरदार धमाका सुना तो चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को मलबे से निकालने की कोशिश शुरू की।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मलबे में दबे युनूस व उसके बेटे समीर को मलबे से निकाला गया। समीर की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि युनूस का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/