फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rohta me licence

रोहटा में एक साथ मांगे 35 शस्त्र लाइसेंस

Fri, 30 Sep 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 30 Sep 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
rohta me licence
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 50 हजार के कुख्यात बदमाश मोनू जाट से मुकाबले के लिए रोहटा के ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियार मांगने शुरू कर दिए हैं। एक सप्ताह में 35 से ज्यादा ग्रामीण इसकेे लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से नौ लोगों ने एक साथ दो दिन के अंदर लाइसेंस मांगे हैं। पुलिस-प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस देने पर विचार करने से पहले सभी आवेदकों को मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ऑफिस से इनके मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन

 रोहटा निवासी कुख्यात अमित उर्फ मोनू जाट उर्फ रोहित पुत्र कुंवर पाल सिंह ने आतंक मचा रखा है। रंगदारी न देने पर करीब 20 दिन में किसान दंपति और चमड़ा व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या कर चुका है। जिसके बाद बागपत में भी युवक को मार डाला। जिसके बाद डीजीपी की तरफ से मोनू जाट पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मोनू की घेराबंदी के लिए रोहटा के जंगल में एसटीएफ, जोनल क्राइम ब्रांच, क्राइम ब्रांच समेत एक दर्जन टीमें लगी हैं जबकि पीएसी अलग से रोहटा क्षेत्र में कैंप किये हुए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीणों में खौफ बरकरार हैं।
विज्ञापन


एलानिया मर्डर से बढ़ा खौफ
मोनू जाट ने कई लोगों को एलानिया धमकी दे रखी है। जिसके चलते ग्रामीण इतनी पुलिस फोर्स होने के बावजूद जिला प्रशासन से अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस मांग रहे हैं। बीते दो दिन में नौ लोगों ने आवेदन किया है जिसमें तीन लोग एक ही परिवार के हैं। यानी एक ही पिता के तीन बेटों ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए आवेदन किया है। अब अधिकांश लोगों की फाइलें मेडिकल क्लीयरेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास हैं। जहां पर यह जांच की जा रही है कि आवेदक शस्त्र लाइसेंस लेने के योग्य हैं या नहीं। शारीरिक व मानसिक तौर पर उनकी स्थिति शस्त्र को रखने के लायक है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed