{"_id":"6983262c86be892edc0b7239","slug":"robbery-on-meerut-karnal-highway-bike-borne-miscreants-loot-medical-store-owner-at-nanu-flyover-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ-करनाल हाईवे पर मेडिकल स्टोर संचालक से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ-करनाल हाईवे पर मेडिकल स्टोर संचालक से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीनी
Wed, 04 Feb 2026 04:28 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:28 PM IST
सार
सरधना थाना क्षेत्र के नानू फ्लाईओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को घेरकर मोबाइल और 16 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे पर मंगलवार रात एक बार फिर आपराधिक वारदात सामने आई, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। सरधना थाना क्षेत्र स्थित नानू फ्लाईओवर के नीचे बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले उसका मोबाइल छीना और विरोध करने पर मारपीट कर नकदी से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर लौट रहे थे शुभम त्यागी
पीड़ित की पहचान रोहटा थाना क्षेत्र के बाडम गांव निवासी शुभम त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी के रूप में हुई है। शुभम मेरठ के गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मंगलवार देर रात वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नानू फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे, तभी पहले से मौजूद दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल छीना, मारपीट कर पर्स लूटा
बदमाशों ने सबसे पहले शुभम का मोबाइल फोन छीन लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जैकेट की जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें करीब 16 हजार रुपये नकद रखे थे। इसके बाद दोनों बदमाश कुछ दूरी पर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सीसीटीवी खंगाल रही टीम
घटना की सूचना मिलते ही सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।