फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robbery in the pumpat salava

सलावा में पेट्रोल पंप पर लाखों की डकैती

Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
robbery in the pumpat salava
बायोडीजल पंप पर हुई लूट की जानकारी देता सेल्समैन - फोटो : SARDANA
सलावा में पेट्रोल पंप लाखों की डकैती
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र के सलावा गांव के बाहरी छोर स्थित बायो डीजल पंप पर पीकअप गाड़ी सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने खुद को एक्सीडेंट में घायल होना बताते हुए सेल्समैन को जगाया और बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। बदमाशों ने 36 हजार की नकदी, दो हजार लीटर डीजल सहित लाखों कीमत का सामान लूट ले गए। सुबह जब पशु चराने लोग पहुंचे तो सेल्समैन को बंधक मुक्त किया। जिसके बाद जानकारी पर पुलिस पहुंची।
कोतवाली क्षेत्र के सलावा गांव में बॉयो डीजल पंप है। जिस पर बुलंदशहर जिले के शिकारपुर निवासी पप्पन पुत्र रमेशचंद व रुहासा गांव निवासी सोनू सेल्समैन हैं। पप्पन और सोनू के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों पंप पर सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे पीकअप गाड़ी सवार आधा दर्जन बदमाश पंप पर पहुंचे। एक बदमाश ने कमरे पर जाकर आवाज लगाते हुए गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाने से घायल होने की बात कही। साथ ही गाड़ी में डीजल की जरूरत बताई। सेल्समैन ने पहले मना किया, लेकिन बार-बार कहने पर पप्पन ने दरवाजा खोल दिया। इसी बीच गाड़ी से उतरकर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दोनों पर डंडो से हमला कर दिया। दोनों की बेरहमी से पिटाई करते हुए बांध दिया। बदमाशों ने कमरे में रखी 36 हजार की नकदी, चार बैटरी, दो बड़े इनवर्टर, स्टेबलाइजर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने करीब दो हजार लीटर डीजल भी ड्रम में भरकर लाद लिया। घटना को अंजाम देते हुए बदमाश फरार हो गए। शनिवार सुबह गांव के ही लोग जंगल में पशु चराने पहुंचे। उन्होंने कमरे
विज्ञापन

से आवाज सुनी। जाकर देखा तो दोनों बंधे पड़े हैं। ग्रामीणों ने पप्पन और सोनू को बंधनमुक्त कराया। उसके बाद पंप पर डकैती की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस जांच पड़ताल करके लौट आई। जानकारी पर सीओ पंकज कुमार भी जांच करने पहुंचे। घटना में सेल्समैन द्वारा घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पकड़े जाऐंगे बदमाश-
बॉयो डीजल पंप पर हुई घटना की जांच की जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - पंकज कुमार, सीओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed