फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery in closed factory of former minister Yakub Qureshi, security guards were taken hostage and beaten

UP: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद फैक्टरी में डकैती, सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पीटा, दबोचे गए दो बदमाश

Wed, 27 Dec 2023 07:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

Meerut News : बदमाशों ने पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद फैक्टरी में डकैती डालते हुए 25 लाख रुपये का केबल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पीटा।

विज्ञापन
Robbery in closed factory of former minister Yakub Qureshi, security guards were taken hostage and beaten
याकूब की फैक्टरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद पड़ी फैक्टरी में बदमाशों के गिरोह ने डकैती डालते हुए करीब 25 लाख कीमत का केबल लूट लिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पीटा। मौके से भाग रहे बदमाशों में से दो को गार्डों ने हिम्मत कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया केबल व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगी है।

विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर मे पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की अल फहीम मीटेक्स फैक्टरी है। फैक्टरी में जम्मू कश्मीर के गार्डन सरोज, साजिद, अमीर, अफतार और इकबाल तैनात हैं।

विज्ञापन

सोमवार आधी रात में 20 से ज्यादा बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी के अंदर घुस गए। सुरक्षा गार्ड उस समय सो रहे थे। आवाज सुनकर चौकीदार की आंख खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर सुरक्षा गार्डों व चौकीदार को बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। बदमाशों ने लाखों रुपये का कॉपर का तार और विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिया। इसके बाद बदमाश मौके से जाने लगे। गार्डों ने हाथापाई कर दो बदमाशों को दबोच लिया।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घायल सुरक्षा कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर दबिश देकर दो और बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से लूटा गया केबल व अन्य सामान बरामद हुआ है। पूर्व मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि पकड़े गए अन्य बदमाशों की तलाश की जारी है।

यह भी पढ़ें: Road Accident: घने कोहरे में पेरिफेरल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी ट्रैवलर बस, दो की मौत और 15 घायल

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है चोरी
याकूब कुरैशी की बंद पड़ी मीट फैक्टरी लगातार बदमाशों के निशाने पर है। बदमाश यहां कई बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। फैक्टरी की सील तोड़कर संचालन किए जाने के बाद मौके पर पुलिस की पिकेट भी यहां तैनात कर दी गई थी। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी चोरी की घटना होती रही। जिससे किरकिरी होने पर पुलिस पिकेट वहां से हटा दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा से कक्षा छह की छात्रा लापता, छह दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed