फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways ask for 200 acer land

रोडवेज ने मांगी बस अड्डों के लिए 200 एकड़ जमीन  

Tue, 09 May 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
roadways ask for 200 acer land
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बस अड्डों को शहर से बाहर करने के मामले में रोडवेज ने एनजीटी में हलफनामा दाखिल किया है। इसमें विभाग ने बसों द्वारा जाम नहीं लगने और प्रदूषण नहीं फैलने की बात कहते हुए बाहर जाने की स्थिति में 200 एकड़ जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई सुनवाई में वन एवं पर्यावरण विभाग, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा जवाब दाखिल नहीं करने पर मामले की सुनवाई की तिथि 4 जुलाई मुकर्रर की है। विभागों को अपना जवाब 8 जून तक दाखिल करना होगा। आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना की रिट याचिका पर जाम और प्रदूषण का पर्याय बने रोडवेज बस अड्डों को शहर से बाहर करने पर एनजीटी ने रोडवेज, एमडीए, वन एवं पर्यावरण विभाग, उत्तर प्रदेश व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग को नोटिस देकर जवाब मांगा था। एमडीए ने अपना जवाब पहले ही दाखिल कर दिया था। रोडवेज ने भी गत सप्ताह अपना जवाब दाखिल कर दिया। एनजीटी में दाखिल जवाब में रोडवेज आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि भैसाली बस अड्डा 11 हजार 600 वर्ग मीटर व सोहराबगेट बस अड्डा 4900 वर्ग मीटर में संचालित हो रहा है। रीजन में वर्तमान में 491 बसे निगम की व 350 बसे अनुबंधित संचालित हो रही हैं। अनुबंधित बसों में से 16 बसें सीएनजी से संचालित हैं। बाकी सभी बसें बीएस थ्री मानक इंजन की हैं। इन बसों से वायु प्रदूषण नहीं होता है। बस अड्डों पर भी निकास व प्रवेश के अलग-अलग द्वार हैं और अड्डों से बसे नियमानुसार व टाइमटेबल के जरिये ही चलाई जाती हैं। इसके चलते कोई जाम नहीं लगता है। बस अड्डों को बाहर करने के लिए विभाग को 200 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed