फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road movement will be held on 12th and 13th October

Meerut News: 12 और 13 अक्तूबर को होगा पथ संचलन

Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Road movement will be held on 12th and 13th October
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन को मजबूत करने और घर-घर तक अपनी गतिविधि को पहुंचाने के लिए संगठन की दृष्टि से मेरठ महानगर का विभाजन कर दिया है। अब मेरठ महानगर को पूर्वी और पश्चिमी महानगर में विभाजित कर गतिविधियों को विस्तार दिया जा रहा है। पूर्वी महानगर में 17 नगर और पश्चिमी महानगर में 15 नगर शामिल किए गए हैं। स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक अपनी गतिविधियों को विस्तार दे रहा है। मेरठ महानगर का विस्तार होने से संघ की गतिविधियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक महानगर प्रचारक के लिए उन्हें संभालने में दिक्कत आ रही थी। बढ़ते कार्यों को संभालने के लिए संघ ने मेरठ महानगर को दो भागों में विभाजित कर दिया है। दिल्ली रोड को विभाजन रेखा बनाकर पूर्वी और पश्चिमी नाम से दो महानगरों का गठन किया गया है। दिल्ली रोड से शास्त्रीनगर, जागृति विहार, गंगानगर, गढ़ रोड आदि का क्षेत्र पूर्वी महानगर में शामिल किए गए हैं। दिल्ली रोड से बागपत रोड, कंकरखेड़ा, एनएच-58 बाईपास आदि क्षेत्र पश्चिमी महानगर में शामिल किया गया है। अभी संयुक्त मेरठ महानगर में 32 नगर शामिल थे और उनमें लगभग 175 शाखाओं का संचालन हो रहा था। अब पूर्वी महानगर के अंतर्गत 17 महानगर और पश्चिमी महानगर के अंतर्गत 15 नगर शामिल किए गए हैं। इन महानगरों में अलग से प्रचारकों और स्वयंसेवकों को कार्यों का दायित्व दिया जाएगा। यह सारी कवायद कामकाज को आसान बनाने के लिए की गई है।
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष में गतिविधियां की जाएगी तेज
आरएसएस की स्थापना 1925 में विजय दशमी के दिन हुई थी। ऐसे में विजय दशमी से संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष शुरू हो रहा है। शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को जगाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयदशमी पर होगा पथ संचलन
विजयदशमी पर मेरठ के पूर्वी और पश्चिमी महानगरों के अंतर्गत सभी 32 नगरों में स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया जाएगा। 12 और 13 अक्टूबर को अधिकतर नगरों में पथ संचलन के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed