फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accidents and ruined crops, villagers are troubled by the administration's negligence

सड़क हादसे और बर्बाद फसलें, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Tue, 12 Aug 2025 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Road accidents and ruined crops, villagers are troubled by the administration's negligence
सरधना। क्षेत्र के गांवों की सड़कों पर घूमता निराश्रित गोवंश का झुड। संवाद
सरधना। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ये बेसहारा पशु जहां किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं सड़क हादसों का कारण भी बनते जा रहे हैं। बीते सप्ताह गोवंशों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

राजकुमार करनावल, अशफाक प्रधान, देशपाल हुड्डा, विनेश तालियान आदि का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर की सड़कों और खेतों में दिन-रात गोवंश घूम रहे हैं। किसान अपनी फसलें बचाने के लिए रातभर जागकर रखवाली करने को मजबूर हैं क्योंकि उन्हें डर है कि थोड़ी सी चूक से पूरी फसल तबाह हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन भले ही गोवंश को गोशालाओं में भेजने का दावा करता हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। नगर की प्रमुख सड़कों से लेकर देहात के हर रास्ते पर गोवंशों का जमावड़ा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार रवि प्रजापति का कहना है कि निराश्रित गोवंशों को पकड़ने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को दी गई है। समय-समय पर जिलाधिकारी व सीडीओ स्तर से निर्देश भी जारी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed