फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road accident injured man died

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Wed, 08 Jan 2020 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
road accident injured man died
मवाना। बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को सोमवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मीरापुर दलपत निवासी शुक्रताल इंद्रवेश (35) पुत्र गोपाल कुछ माह से दूधली गांव में डेयरी पर काम करता था। सोमवार को वह नागौरी में अपनी बहन के यहां जाने के लिए कहकर गया था। वह पैदल ही सोमवार देर शाम बहसूमा बाईपास पर पहुंचा और बस का इंतजार करने लगा। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इंद्रवेश की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed