{"_id":"5b1e8cd34f1c1b614d8b5ce6","slug":"road-accident-in-saharanpur-death-of-a-young-man-many-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, कई गंभीर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अंबाला रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने तीन वाहनों में टक्कर मारते हुए बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीनों वाहनों में बैठे लोग घायल हो गए। चालक ने थोड़ा आगे जाकर जैसे ही ट्रक रोका भीड़ ने उसे घेर लिया और आग लगाने की कोशिश की। भीड़ से बचने के लिए चालक ट्रक लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने सरसावा में ट्रक को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सोमवार को अंबाला रोड पर सहारनपुर से यमुनानगर की ओर दस टायरा खाली ट्रक जा रहा था। जब ट्रक कुतुबशेर थाना क्षेत्र में बड़ी नहर पुल पार कर उतरने लगा, उसी समय ट्रक के ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया और ट्रक बेकाबू हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक ने पहले नेहरू मार्केट के व्यापारी विजय कुमार शर्मा की कार में टक्कर मारी और फिर एक अन्य कार को भी क्षतिग्रस्त करते हुए आगे चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी। कार और टेंपो में करीब पांच लोग थे। गनीमत रही कि उन्हें मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: ट्रक-कार की जबरदस्त भिड़ंत, 2 बच्चों सहित चार की मौत, कई घायल
विज्ञापन
इसके बाद ट्रक ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक वहीं गिर गई और ट्रक बाइक को रौंदता हुआ। आगे निकल गया। चालक ने किसी प्रकार पोस्ट एंड कार ट्रेनिंग सेंटर के निकट ट्रक को रोका। हादसे में बाइक सवार थाना मंडी के सराय अहमद अली, टोपिया सराय निवासी 28 वर्षीय फुजैल जुबैरी गंभीर रूप से घायल को गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान फुजैल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने ट्रक का पीछा गया। कुछ दूरी पर खड़े ट्रक को लोगों ने घेर लिया और उसमें आग लगाने का प्रयास किया। चालक ने जान बचाने के लिए ट्रक को फिर से दौड़ा दिया। कुतुबशेर पुलिस ने वायरलेस पर ट्रक के फरार होने की सूचना प्रसारित कर दी। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस ने ट्रक को वायुसेना स्टेशन के नजदीक घेर लिया। ट्रक चालक ने सड़क से नीचे कच्चे में उतारकर बैक गियर लगाकर ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक विकास निवासी ग्राम खेड़ा, थाना बिलासपुर, यमुनानगर, हरियाणा को पकड़ लिया। मृतक फुजैल जुबैरी के परिजनों ने चालक के खिलाफ थाना कुतुबशेर में एफआईआर दर्ज कराई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/