फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Muzaffarnagar, Three people die, many injured

दर्दनाक हादासा: दंपति समेत तीन बच्चों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर मौत

Fri, 18 May 2018 09:34 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 May 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Muzaffarnagar, Three people die, many injured
मां-बेटों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने दंपति समेत तीन बच्चों को कुचल दिया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना यूपी के मुजफ्फरनगर शहर की है। यहां वहलना चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मां और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। दंपति अपने तीन बच्चों के साथ बाइक से गांव लछेड़ा जा रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बोलेरो कार ने चार युवकों को रौंदा, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लछेड़ा निवासी कमल (28) पुत्र पवन कश्यप शुक्रवार को पत्नी अंजलि (26) और तीन बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर आया था। डॉक्टर से दवाई लेने के बाद सभी एक ही बाइक से शहर से गांव लौट रहे थे। अपराह्न करीब चार बजे जब वे वहलना चौक पर पहुंचे तो पुलिस चौकी के निकट ही अचानक बाइक फिसल गई। इसी दौरान बराबर से निकल रहे ट्रक की चपेट में पूरा परिवार आ गया। जिससे अंजलि, बेटा लक्ष्य (8 माह) और बेटी वासु (6) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कलम और बेटा आर्यन (5) गंभीर घायल हो गए। हादसे से मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायल पिता पुत्र को अस्पताल भिजवाया तथा मां और दोनों बच्चों के शवों को सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कमल के पिता पवन कश्यप ने सिविल लाइन थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed