फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car and bike collision in Bijnor, Two people died, many injured

यूपी: बोलेरो कार ने चार युवकों को रौंदा, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 18 May 2018 08:37 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 18 May 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
Car and bike collision in Bijnor, Two people died, many injured
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यहां एक बोलेरो कार ने चार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा। 

विज्ञापन

 
घटना यूपी के बिजनौर जिले की है। यहां एक बाइक पर सवार चार युवक बोलेरो कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को मेरठ रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव रेहड़वा निवासी अमित (25), शिवम (24) और अलीदादपुर थाना नगीना निवासी सोनू (27), सतनाम (22) शुक्रवार को बाइक से बिजनौर से गांव रेहड़वा जा रहे थे। विवेक कॉलेज के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो कार से टकरा गई। हादसे में सतनाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शुभम, अमित और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार देने के बाद शिवम को मेरठ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर चार युवक सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। युवकों ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस के मुताबिक युवकों के परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 9 लोगों की मौत, तीन घायल

ससुराल घूमने आया था सोनू 

Car and bike collision in Bijnor, Two people died, many injured
मौके पर पहुंची पुलिस और क्षतिग्रस्त कार और बाइक - फोटो : अमर उजाला

सोनू गांव रेहड़वा स्थित अपनी ससुराल में आया हुआ था। उसे क्या पता था कि अब वह कभी घर नहीं लौटेगा। रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। सोनू अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। अमित विवेक कॉलेज का बीए एलएलबी का छात्र है। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी ढाई माह पूर्व ही हुई है। चिकित्सकों के अनुसार अमित की हालत चिंताजनक बनी हुई है।  

यातायात जागरूकता सप्ताह बेअसर
एक सप्ताह तक लगातार परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी ही जान के दुश्मन बने हुए हैं। जागरूकता से ही सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed