फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident in Baghpat, Schoolgirl's death, one injured

परीक्षा देने जा रही छात्रा को बस ने कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 14 Jun 2018 12:37 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Thu, 14 Jun 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Baghpat, Schoolgirl's death, one injured
गमगीन माहौल में परिवार - फोटो : अमर उजाला

बीएड की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को बस ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। हलालपुर गांव से बाइक पर बड़ौत होते अपने चचेरे भाई के साथ बीएड की परीक्षा देने जा रही छात्रा जब दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाइवे पर बड़ौली गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही सहारनपुर डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया। चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कई बड़े हादसे, लागू हुआ ये नया नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


हलालपुर गांव निवासी मृतका लोकेश (22) पुत्री स्व. रणधीर बुधवार की सुबह अपने चचेरा भाई प्रभात पुत्र रामपाल निवासी हलालपुर के साथ बाइक पर बड़ौत होते हुए बागपत में बीएड की परीक्षा देने जा रही थी। जब वह बड़ौली गांव के पास पहुंचे तो बड़ौत की ओर से सहारनपुर डिपो की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। इससे छात्रा लोकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और प्रभात को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बस नंबर यूपी 93 बीटी 0897 को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतका के भाई जितेंद्र ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

छात्रा लोकेश के भाई की शादी 17 को

लोकेश के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 17 जून को छात्रा लोकेश के भाई सतेंद्र की शादी होनी है। उनके परिवार में शादी को लेकर खुशी का माहौल था और लोकेश भी भाई की शादी के लिए काफी खुश थी। उसके चार भाई हैं, इसमें अशोक, बिजेंद्र और जितेंद्र की शादी हो चुकी है। लोकेश की बड़ी बहन ब्रजेश की शादी हो चुकी है। लोकेश की मौत के बाद गांव में उसके घर पर लोग गमगीन हालत में बैठे थे और कह रहे थे कि अब शादी का क्या होगा। सभी के चेहरों पर शोक छाया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed