ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कई बड़े हादसे, लागू हुआ ये नया नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बढ़ रही हादसों की संख्या को देखते हुए इसके शुरूआती चरण में रफ्तार पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। 120 किमी प्रति घंटा के बजाए एक्सप्रेस-वे पर वाहन एक सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे। कुछ दिनों बाद इन्हें फिर से 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ही मंजूरी दे दी जाएगी। जल्द ही एक्सप्रेस-वे पर टोल भी वसूला जाएगा।
दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बनाए गए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद इन दिनों ट्रायल चल रहा है। शुरूआती दिनों में ही कई बड़े हादसे हो चुके हैं। निर्माण कार्य भी अंतिम दौर में चल रहा है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटा रखी गई है, लेकिन शुरूआत में इसके कम रखने पर मंथन चल रहा है। एनएचएआई स्पीड लिमिट एक सौ किमी प्रति घंटा कर सकता है। हालांकि अभी एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली शुरू नहीं हुई है। जैसे ही टोल वसूला जाने लगेगा, तभी स्पीड लिमिट भी तय होगी। उधर, खेकड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज, मिनी टोल प्लाजा, सोनीपत में टोल प्लाजा समेत कई जगहों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बागपत की बात करें तो 2221 किसानों की जमीन का अधिग्रहण इसके निर्माण में किया प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह का कहना है कि 120 किमी की लिमिट रहेगी, लेकिन शुरूआती चरण में इसे एक सौ किमी की लिमिट पर मंथन चल रहा है, ताकि हादसे न हो।
पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, कई गंभीर
बागपत ही नहीं आसपास के जिलों को भी लाभ
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। बागपत ही नहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और गाजियाबाद के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/