फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD workers protest against Manipur violence in several districts including Meerut

RLD Protest: मणिपुर हिंसा पर गरमाई सियासत, रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उठाए सवाल, रखीं ये चार मांगें

Thu, 27 Jul 2023 02:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jul 2023 02:12 PM IST
सार

RLD Protest in Meerut : मणिपुर हिंसा पर यूपी में सियासत गरमा गई है। रालोद के कार्यकर्ताओं ने मेरठ समेत अलग-अलग जिलों में सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ये बड़ी मांगें रखी हैं।

विज्ञापन
RLD workers protest against Manipur violence in several districts including Meerut
रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में चल रही हिंसा और महिलाओं पर हुए अत्याचारों को लेकर सियासत गरमा गई है। इन घंटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशों पर मेरठ के सभी पदाधिकारी बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने अधिकारियों को दिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो घटना घटित हुई है, वह मानवता शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार ने इतनी बड़ी घटना को मूकदर्शक बनकर होने दिया, जिसने मणिपुर के नाजुक सामाजिक ताने बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। साथ ही मणिपुर हिंसा ने दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP में भी मणिपुर जैसी घटना: गिड़गिड़ाती हुए कपड़े मांगती रही निर्वस्त्र किशोरी, वो पीटते रहे; खेत से सड़क तक..

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि मणिपुर में बढ़ रहे संवैधानिक संकट पर संसद के दोनों सदनों में कोई चर्चा नहीं हुई और न ही देश के प्रधानमंत्री ने सदन की कार्यवाही में शामिल होकर अपना वक्तव्य दिया। 

ये हैं प्रमुख मांगें
मणिपुर में सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए, जिसके द्वारा मणिपुर कांड की निष्पक्ष जांच हो सके। 
मणिपुर में महिलाओं, आदिवासी, दलितों और गरीबों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए। 
मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें: Meerut: घर के अंदर दो लड़कों के साथ पकड़ी गई महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, पुलिस ने बताया ये सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed