फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD workers launched membership drive in villages

Meerut News: रालोद कार्यकर्ताओं ने गांवों में सदस्यता अभियान चलाया

Mon, 15 Sep 2025 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
RLD workers launched membership drive in villages
जानीखुर्द। सिवाल खास विधानसभा गांवों में रालोद के प्रदेश महासचिव व सिवाल खास विधानसभा के सदस्यता प्रभारी रणबीर दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव काजमाबाद गून, डिमोली आदि में सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया। विधानसभा के सदस्यता प्रभारी रणबीर दहिया ने गांव काजमाबाद गून में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान मजदूर मेहनतकश व्यक्तियों की पार्टी है। पार्टी चौधरी चरण सिंह के विचारधारा, चौधरी अजीत सिंह के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। युवा रालोद प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, युवा राष्ट्रीय महासचिव आरुषि चौधरी और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मोनू ढिंडाला ने भी पार्टी की नीति और कार्यों के बारे किसानों को बताते हुए पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। संचालन जिला पंचायत सदस्य व रालोद नेता दीपक गून ने किया। प्रधान सत्येंद्र प्रधान, संटू, रविंद्र, शोकेंद्र चौधरी, आजाद, नंदकिशोर जाटव, विक्की, डॉ देवेंद्र जाटव, विक्रांत सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed