फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Vice President Jayant Chaudhary said we will be win in the upcoming election

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बोले- हार से न घबराएं, हम मुद्दों पर लड़ेंगे और जीतेंगे

Wed, 24 Jul 2019 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jul 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
RLD Vice President Jayant Chaudhary said we will be win in the upcoming election
किसानों से संवाद करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

‘हार-जीत तो चुनाव में लगी रहती है, हौसला नहीं टूटना चाहिए। रालोद चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलते हुए किसानों और नौजवानों की लड़ाई लड़ता रहेगा’। यह बात रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत में कही। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जयंत चौधरी मंगलवार को बागपत लोकसभा क्षेत्र स्थित गांव ढढ़रा में आए थे। 

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और नौजवानों के साथ छल किया जा रहा है। चुनावी रैलियों में पीएम और सीएम ने गन्ना बकाया भुगतान कराने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा खोखला साबित हुआ है। रालोद चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। हार-जीत तो जीवन में लगी रहती है, जो हारा नहीं वह जिया नहीं। 
विज्ञापन


जयंत ने कहा कि पार्टी जल्द ही ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाना है। किसानों और नौजवानों के साथ पिछड़ों और शोषितों की लड़ाई सड़क पर लड़ी जाएगी। इससे पहले जयंत चौधरी ने गांव ढढ़रा में आम की दावत में शिरकत की। यहां पर उमड़ी किसानों और नौजवानों की भीड़ देख जयंत ने कहा कि हार से घबराने की जरूरत नहीं है। हम मुद्दों पर लड़ेंगे और जीतेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जयंत गांव भलसोना स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे कांवड़ शिविर में पहुंचे और भोलों को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, सुनील रोहटा, राममेहर सिंह, एनुद्दीन शाह, डॉ. अजेंद्र शर्मा, यशवीर सिंह, वरुण करनावल, गौरव जिटौली, नीटू, सुबोध भदौड़ा, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed