फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD-SP fielded Ahmed Hameed from Baghpat, screw is stuck on Baraut and Chhaprauli, candidates will be announced soon

यूपी चुनाव 2022 : बागपत से रालोद-सपा ने अहमद हमीद को उतारा, बड़ौत व छपरौली पर फंस रहा पेंच, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी

Thu, 13 Jan 2022 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jan 2022 09:33 PM IST
सार

अहमद हमीद पूर्व मंत्री कोकब हमीद के बेटे हैं; वर्ष 2017 में बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। बड़ौत व छपरौली सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए, शनिवार तक उम्मीद हैं। नवाब अहमद हमीद का परिवार राजनीतिक रहा है। दादा शौकत हमीद वर्ष 1962 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे।

विज्ञापन
RLD-SP fielded Ahmed Hameed from Baghpat, screw is stuck on Baraut and Chhaprauli, candidates will be announced soon
नवाब अहमद हमीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद-सपा गठबंधन ने बागपत से नवाब अहमद हमीद पर दांव खेलते हुए प्रत्याशी बनाया है। अहमद हमीद के दादा शौकत हमीद भी बागपत से विधायक रह चुके है तो उनके पिता कोकब हमीद कई बार विधायक बनने के साथ ही मंत्री भी रहे है। रालोद-सपा में बड़ौत व छपरौली सीट पर अभी पेंच फंसा हुआ है, इसलिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। शनिवार तक घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
नवाब अहमद हमीद को बागपत सीट से रालोद-सपा प्रत्याशी बनाए जाने के कयास पिछले काफी दिनों से लगाए जा रहे थे। इस पर गुरुवार को रालोद-सपा गठबंधन की पहली सूची जारी होने के बाद मुहर लग गई। नवाब अहमद हमीद को टिकट देकर मुस्लिम कार्ड खेला गया है। अभी तक प्रत्याशियों की स्थिति को देखते हुए मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण होता नहीं दिख रहा है। अहमद हमीद वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है, जिनमें 61,206 वोट मिले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP Election 2022: भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद ने चला दांव, प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, थानाभवन सीट पर अभी पेंच फंसा
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता कोकब कई बार विधायक बने और मंत्री भी रहे
नवाब अहमद हमीद का परिवार राजनीतिक रहा है। दादा शौकत हमीद वर्ष 1962 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। इनके बाद पिता नवाब कोकब हमीद वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद वह 1993 से 2012 तक लगातार बागपत सीट से विधायक रहे और वर्ष 2002 से 2007 वाले कार्यकाल में मंत्री भी बनाए गए। 

बड़ौत व छपरौली पर जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
रालोद ने भले ही बागपत सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया हो, लेकिन बड़ौत व छपरौली सीट पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए। इन दोनों सीटों पर काफी खींचतान चल रही है। इन सीटों के प्रत्याशियों को लेकर कई फर्जी सूची भी जारी हुई, जिससे खुद चौधरी जयंत सिंह को ट्वीट करके बताना पड़ा कि वह फर्जी सूची है। यह माना जा रहा है कि शनिवार तक इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed