...तो इसलिए रालोद सांसद तबस्सुम हसन को SP से करनी पड़ी शिकायत
कैराना लोकसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन के बारे में भड़काऊ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। इस मामले में तबस्सुम हसन ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैराना लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया है कि उनके बारे में षड्यंत्र के तहत भड़काऊ पोस्ट वायरल की जा रही है, जिसमें आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। पोस्ट के जरिये आपसी भाईचारे व सौहार्द को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने का आरोप है। मामले की शिकायत एसपी को की गई थी, जिनके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रालोद सांसद तबस्सुम हसन की सोशल मीडिया पर गलतबयानी सुर्खियों में आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
पढ़ें : कैराना: 16वीं लोकसभा में यूपी से पहली मुस्लिम सांसद बनी तबस्सुम
कैराना उपचुनाव जीतकर सांसद बनीं तबस्सुम हसन का फेसबुक और व्हाट्सअप पर पिछले दो दिनों से गलतबयानी से सियासत भी तेज हो गई। इस पर काफी लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। शनिवार को यह मामला सांसद तबस्सुम हसन के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद उनके प्रतिनिधि मनोज राणा सोमवार को शामली कोतवाली पहुंचे और वहां प्रेस कांफ्रेंस कर रहे एसपी देवरंजन वर्मा से मिले।
उन्होंने वायरल पोस्ट के बारे में जानकारी देकर मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने बताया कि मामला गंभीर है। इस मामले में सोशल मीडिया सेल को जांच सौंपी गई है। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/