फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD membership campaign: Workers accused of spreading confusion in banner controversy

रालोद सदस्यता अभियान : बैनर विवाद में कार्यकर्ताओं ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
RLD membership campaign: Workers accused of spreading confusion in banner controversy
गांव काजमाबाद गून में रालोद के सदस्यता लेते किसान फोटो स्वय
सरूरपुर। रालोद द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर पर सदस्यता अभियान के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सिवालखास विधान सभा पर रालोद नेता रणवीर दहिया को सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि रणवीर दहिया ने बैनर पर स्वयं को विधानसभा प्रभारी लिखा है। इसकी फोटो रालोद के कार्यकर्ताओं द्वारा वायरल की जा रही है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर रणवीर दहिया पर कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मेरठ जिले से गौरव जिटौली को सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रभारी एवं सदस्यता अभियान प्रभारी गौरव जिटौली व रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड द्वारा मेरठ की सभी विधानसभा में सदस्यता अभियान के प्रभारी नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

रालोद नेता रणबीर दहिया को सिवालखास विधानसभा का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया परंतु रणबीर दहिया ने स्वयं को सिवाल खास का प्रभारी घोषित कर दिया। इसके लिए विधानसभा में दर्जनों स्थानों पर बैनर लगाकर शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर दहिया द्वारा स्वयं को विधानसभा का प्रभारी नियुक्त करने पर सोशल मीडिया पर विरोध करते हुए भ्रमित करने का आरोप लगा रहे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड का कहना है कि पार्टी हाईकमान से सदस्यता अभियान के तहत दो माह के लिए प्रत्येक विधानसभा पर सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। रणवीर दहिया को स्वयं को विधान सभा प्रभारी लिखना गलत है। यह पार्टी की गतिविधि के विरुद्ध है। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गौरव जिटौली ने कहा कि गलत प्रचार के चलते क्षेत्र के लोग अत्यधिक भ्रमित हैं। रणबीर दहिया को सदस्यता अभियान का विधान सभा प्रभारी बनाया गया था, न कि विधान सभा का मुख्य प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed