फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD and the BJP Battle between firing grapple with police

रालोद और भाजपाई भिड़े, फायरिंग, लाठीचार्ज करने पर पुलिस से हाथापाई

Thu, 30 Nov 2017 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 30 Nov 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
RLD and the BJP Battle between firing grapple with police
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत। कस्बा के गुराना रोड के अंबेडकर स्कूल में वोट डालने को लेकर रालोद और भाजपा प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान इनके बीच संघर्ष हो हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। कई अन्य बूथों पर भी झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं पुलिस वालों के साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस ने झगड़े की वीडियोग्राफी की है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

विज्ञापन


गुराना रोड के अंबेडकर स्कूल में फर्जी वोट डालने को लेकर रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। उनके बीच पहले लात-घुंसे और लाठी-डंडे चले। इसमें दो-तीन लोग घायल हो गये। बाद में फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भी भगदड़ मच गई। इसके अलावा नगर के विद्या सागर पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर रालोद और भाजपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी और समर्थक आमने-सामने आ गए। इनमें काफी नोकझोंक हुई। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थित उत्पन्न हो गया। सूचना पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जय प्रकाश, बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्ष के प्रत्याशी और समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


इसके अलावा लक्ष्मीबाई प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर सभासद के दो प्रत्याशियों में कहासुनी हो गई। एक प्रत्याशी ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को इसकी जानकारी दी। प्रत्याशी अपने 50-60 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विपक्षी प्रत्याशी के एजेंट से मारपीट कर दी। उन्होंने प्रत्याशी को भी दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे दरोगा ने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी हाथापाई कर डाली। बूथ के बाहर खड़े एक युवक के साथ भी मारपीट की। इससे क्षेत्र में जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंची। उनकी गाड़ी को दूर से ही देखकर ही हमलावर भाग गए। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा मतदान के समय मामूली विवाद हुआ है। फायरिंग और लाठीचार्ज का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : निकाय चुनाव 2017: सहारनपुर-बागपत में बंपर वोटिंग, इतने फीसदी रहा मतदान

ड्रोन कमरे में कैद हुए झगड़ा करने वाले

RLD and the BJP Battle between firing grapple with police
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला

झगड़ा करने के आरोपियों की वीडियोग्राफी की गई। इतना ही नहीं ड्रोन कैमरा भी उड़ाया । ताकि सभी लोग कैमरे में कैद हो जाए। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में लगी है।

प्रत्याशी ने भड़काऊ बातें कर एजेंटों से की मारपीट
चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी ने बूथों पर पहुंचकर भड़काऊ बातें की और कई एजेंटों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे मतदान केंद्र में हंगामा हो गया।

महिला मतदाता ने दरोगा से की हाथापाई
नगर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर एक महिला की वोट डालने को लेकर वहां पर तैनात एक दरोगा से कहासुनी हो गई। इसी बात पर महिला दरोगा से उलझ गई। उसकी दरोगा से हाथापाई हुई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed