{"_id":"6a09bde04782710b04036130","slug":"rishabh-cricket-academy-defeated-gtb-by-two-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-153421-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को दो विकेट से हराया
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सब जूनियर मैच में विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दो विकेट से मैच जीता।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इसमें साहिल ने 60, आरिश ने 40, निखिल ने 30, देवांश ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिक ने पांच, विवेक ने दो, आयुष, कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.3 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर दो विकेट से जीत प्राप्त की।
टीम की ओर से अक्ष ने 40, राघव ने 38, विराट ने 36, वंश ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरिश ने तीन, शिवांग ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा। इसके अलावा जूनियर वर्ग में फाइनल मैच 21 को खेला जाएगा।