Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy and GTB Academy won their matches.

Meerut News: ऋषभ एकेडमी और जीटीबी एकेडमी ने मैच जीते

Sun, 29 Nov 2026 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy and GTB Academy won their matches.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में दिसंबर से शुरू हो रहे पंद्रहवें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें कबीर और याहया के अच्छे प्रदर्शन से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आदिल के अच्छे प्रदर्शन से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें कबीर जैन ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली। राघव ने 40 और साहिल ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने तीन, कार्तिक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। टीम की ओर से चिराग ने 44, अर्नव ने 41, मीत ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में याहया ने 4, विराट ने 3, विवेक ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें यश ने 42, कबीर ने 38, देव ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कबीर ने 4, आदिल ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से आदिल ने 69, तोहिदूर ने 41, दक्ष ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्थव ने तीन, रोनित ने तीन, असकान ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर उन्नीस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मेरठ की टीम दोपहर 3 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed