फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ri's wife is threatening to kill him along with Shadab Jakati.

Meerut News: मेरी पत्नी शादाब जकाती के साथ मिलकर हत्या की दे रही धमकी

Fri, 02 Jan 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ri's wife is threatening to kill him along with Shadab Jakati.
कॉन्टेंट क्रिएटर शादाब जकाती मामला : इंचौली थाने में शिकायत करने पहुंचा ईरम का पति खुर्शीद, पु
सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इंचौली निवासी खुर्शीद ने शादाब और अपनी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। खुर्शीद का आरोप है कि जब वह कोर्ट केस करने की बात कहता है तो जकाती और पत्नी उसे रुपये की धौंस देते हैं। वहीं शिकायतकर्ता की पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उसी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मवाना रोड इंचौली निवासी खुर्शीद उर्फ सोनू टायर रिपेयरिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार को खुर्शीद ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। खुर्शीद का आरोप है कि उसकी पत्नी और शादाब जकाती मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी कई-कई दिनों तक शादाब के साथ बाहर रहती है और विरोध करने पर गालियां व तलाक की धमकी देती है।
विज्ञापन

खुर्शीद ने बताया कि वह बीमार है और हृदय संबंधी दिक्कत है। उसकी पत्नी बुधवार को शादाब के साथ देहरादून जा रही थी। आरोप है कि उसने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए पत्नी को जाने से मना किया तो उसने कहा कि तू मर जा। आरोप है कि पत्नी शादाब के कहने पर ही ऐसा कर रही है। पीड़ित का दावा है कि कोर्ट केस की बात करने पर उसे पैसों की धौंस दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी बोली- काम के बदले मिलते हैं पैसे, पति करता है मारपीट

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता की पत्नी ने भी अपना पक्ष रखा। महिला का कहना है कि शादाब जकाती पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। वह शादाब के साथ काम करती है जिससे मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों का पेट पाल रही है। वह काम के लिए ही अपनी मर्जी से शादाब के साथ जाती है। महिला ने आरोप लगाया कि खुर्शीद उसके साथ मारपीट करता है और उसे पहले ही तलाक दे चुका है। इस मामले में महिला ने इंचौली थाने में तहरीर भी दी है।



पुलिस और प्रशासन का रुख

इस हाई-प्रोफाइल मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि खुर्शीद थाने आया था लेकिन उसने अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। पत्नी ने भी वीडियो के जरिए अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ताजा विवाद पर शादाब जकाती ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है और मीडिया के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं।




पहले भी रहे हैं विवादों में

10 रुपये वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी... डायलॉग से मशहूर हुए शादाब जकाती पहले भी विवादों में रहे हैं। 27 नवंबर 2025 को उन पर एक बच्ची के सामने अश्लीलता फैलाने के आरोप में पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed